सुरक्षा बलों के आवासन स्थल पर उपलब्ध कराएं सुविधाएं : बीडीओ

प्रखंड सभागार में शनिवार को बीडीओ मुरली यादव की अध्यक्षता में विधानसभा चुनाव को लेकर समीक्षा बैठक हुई.

नारायणपुर. प्रखंड सभागार में शनिवार को बीडीओ मुरली यादव की अध्यक्षता में विधानसभा चुनाव को लेकर समीक्षा बैठक हुई. बीडीओ ने कहा कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षक यह सुनिश्चित करें कि मतदान केंद्रों पर बिजली, पानी, शौचालय, रैंप जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध है या नहीं. अगर चुनाव के समय इन सभी सुविधाओं की कमी केंद्र में पाई जाती है तो परेशानी होगी. ऐसे में संबंधित बूथों के सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पर्यवेक्षकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी. नियमित रूप से बूथ का निरीक्षण करें और मतदाताओं से भी बातचीत करें. किसी के साथ मतदाता परिचय पत्र से जुड़ा कोई परेशानी हो तो उसका निराकरण करें. सीओ देवराज गुप्ता ने कहा कि हम सभी को टीम वर्क के तहत काम करना है. मतदान केंद्रों पर सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध है उसका ख्याल रखें. विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा बल ठहरेंगे. उनके लिए भी मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त होनी चाहिए. मौके पर बीपीओ वाणीव्रत मित्रा, बीएओ राजेंद्र प्रसाद सिंह, एई कुमार अनुराग, जेइ जीतेंद्र टुडू, सुमन पंडित, कुंदन कुमार, कैलाश कुमार, अमित कुमार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >