सामूहिक यज्ञोपवित कार्यक्रम की तैयारी जोरों पर

ब्राह्मण समाज की नारायणपुर में हुई बैठक

फोटो- 12 बैठक करते कान्य कुब्ज ब्राह्मण समाज ट्रस्ट के सदस्य मुरलीपहाड़ी. नारायणपुर प्रखंड के पबिया में 10 मई को प्रस्तावित सामूहिक यज्ञोपवित कार्यक्रम की तैयारी जोर शोर से चल रही है. आठगांवा कान्य कुब्ज ब्राह्मण समाज ट्रस्ट के सदस्य आवश्यकताओं को पूरा करने में लगे हुए हैं. कार्यक्रम संयोजक चंचल दुबे की अगुवाई में सदस्य तैयारी में लगे हैं. समाज के अध्यक्ष कृष्ण प्रसाद तिवारी के नेतृत्व समाज से जुड़े लोग ग्रामों में संपर्क अभियान चला रहे हैं. तीसरी टीम रघुनाथ दुबे के नेतृत्व में बटुकों की संख्या बढ़ाने को लेकर सक्रिय है. रघुनाथ दुबे ने बताया कि समाज के तरफ से सामूहिक उपनयन संस्कार तो देवघर जिले में कई बार हुआ है. इस बार यह मौका जामताड़ा जिला को मिला है. बताया अब तक 31 बटुकों का पंजीयन हो गया है. मौके पर ब्राह्मण समाज के चंचल दुबे, राजेश तिवारी, अजीत ओझा, अजीत दुबे, अमरनाथ मिश्रा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >