नाला विस के पोलिंग एजेंट जामताड़ा के लिए हुए रवाना

विधानसभा चुनाव के मतगणना को लेकर विभिन्न दलों के पोलिंग एजेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज पाथरचापड़ा जामताड़ा के लिए निकल पड़े हैं.

नाला. विधानसभा चुनाव के मतगणना को लेकर विभिन्न दलों के पोलिंग एजेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज पाथरचापड़ा जामताड़ा के लिए निकल पड़े हैं. नाला विस से झामुमो प्रत्याशी रवींद्रनाथ महतो के आवास पर पोलिंग एजेंटों को मतगणना के बारे में जानकारी दी गयी. चुनाव अभिकर्ता सह फतेहपुर प्रखंड अध्यक्ष अशोक महतो ने मतगणना के दौरान एजेंट के दायित्व के बारे में जानकारी दी. कहा कि मतगणना के दौरान किसी प्रकार का संदेह हो तो संबंधित पदाधिकारी से इसकी शिकायत करें. कहा कि जब तक मतगणना समाप्त नहीं हो जाती है तब तक अपने-अपने टेबल पर बने रहेंगे. मतगणना में एजेंटों की भूमिका प्रमुख है. सभी पोलिंग एजेंटों को जामताड़ा भेजा गया. मौके पर झामुमो नेता खिरोद महतो, आशीष तिवारी, कृष्ण फौजदार, जनार्दन भंडारी, मनोरंजन सिंह, शिबू गोराई, सुजीत कुमार यादव, गुरुपद महतो, मनीष कुमार आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >