पुलिसकर्मी पब्लिक के बीच बनायें मधुर संबंध : एसपी

एसपी एहतेशाम वकारिब ने गुरुवार को नाले थाना का निरीक्षण किया.

नाला. एसपी एहतेशाम वकारिब ने गुरुवार को नाले थाना का निरीक्षण किया. इस दौरान एसपी ने पुलिस निरीक्षक कार्यालय का भी निरीक्षण किया. उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को पुलिस-पब्लिक में बेहतर संबंध स्थापित करने और सूचना तंत्र को मजबूत करने का निर्देश दिया. कहा कि पश्चिम बंगाल से सटे होने के कारण सघन पेट्रोलिंग करें, ताकि आपराधिक तत्वों पर निगरानी रखी जा सके. आगामी विस चुनाव को लेकर भी एहतियात बरतने का निर्देश दिया. बताया कि शीघ्र ही जिला से सटे बंगाल के सीमावर्ती थाने के पुलिस पदाधिकारियों की बैठक होगी. उन्होंने थाना क्षेत्र में स्थापित चेकपोस्ट का बेहतर संचालन करने को कहा. एसपी ने पुलिस निरीक्षक कार्यालय का रंग-रोगन कराने, थाने में लंबित कांडों का निष्पादन करने का निर्देश दिया. मौके पर एसडीपीओ मनोज कुमार महतो, पुलिस निरीक्षक राजीव सिंह, थाना प्रभारी प्रदीप राणा, एसआइ अमर सिंह तापेए आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >