पुलिस ने फरार अभियुक्त के घर चिपकाया इश्तेहार

करमाटांड़ पुलिस ने मंगलवार को पॉक्सो एक्ट में फरार अभियुक्त शरीफ अंसारी के घर पर इश्तेहार चिपकाया.

विद्यासागर. करमाटांड़ पुलिस ने मंगलवार को पॉक्सो एक्ट में फरार अभियुक्त शरीफ अंसारी के घर पर इश्तेहार चिपकाया. करमाटांड़ थाने के एसआइ अनुज कुमार एवं पुलिस बलों ने ओंकरी गांव में शरीफ अंसारी के घर में इश्तेहार चिपकाया. एसआइ अनुज कुमार ने बताया कि शरीफ अंसारी करमाटांड़ थाना कांड संख्या 96/24, धारा-376 (2)(एन)/ बीएनएस एवं 4/8 पॉक्सो एक्ट का प्राथमिकी अभियुक्त है. गिरफ्तारी की डर से अभियुक्त भागे फिर रहा है. इनके विरुद्ध पूर्व में जामताड़ा न्यायालय से वारंट निर्गत किया गया है. उक्त अभियुक्त के घर पर कई बार छापामारी की गयी, परंतु वह भागे फिर रहा है. यदि वह एक महीना के अंदर अपने आपको सरेंडर नहीं करता हैं तो उनके घर की कुर्की जब्ती की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >