पुलिस ने छह वाहन चालकों का काटा चालान

विद्यासागर. करमाटांड़-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर सोमवार को विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया.

विद्यासागर. करमाटांड़-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर सोमवार को विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया. इसका नेतृत्व करमाटांड़ थाने के एसआइ विकास कुमार नें किया. अभियान में कुल 28 वाहनों की जांच की गयी. इस क्रम में पुलिस ने कागजात, हेलमेट, लाइसेंस, प्रदूषण प्रमाणपत्र और वाहन पंजीकरण आदि दस्तावेजों की जांच की. नियमों के उल्लंघन पर छह वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए उनका चालान काटा गया. एसआइ ने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस सख्त है. वाहन जांच अभियान का उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और दुर्घटनाओं पर रोक लगाना है. कहा कि चालक बिना हेलमेट दोपहिया वाहन न चलाएं. सभी जरूरी दस्तावेज अपने पास रखें. नियम तोड़ने वालों के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >