कुंडहित. सामुदायिक पुस्तकालय भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना, दलहन मिशन का शुभारंभ लाइव प्रसारण के माध्यम से किया गया. योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को दलहन उत्पादन सहित विविध कृषि योजनाओं से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है. किसान मित्रों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा. प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना. मौके पर बीएओ मनोरंजन मिर्धा, जनसेवक चंचल दास, राम टुडू, विभीषण टुडू, एटीएम अमीर हेंब्रम, मुखिया बिमला हांसदा, किसान मित्र काजल रजवार, श्यामल फौजदार आदि थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
