जेपी के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

जामताड़ा. जामताड़ा में भारतीय स्वतंत्रता सेनानी सह प्रखर समाजवादी नेता लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती मनाई गयी.

जामताड़ा. जामताड़ा में भारतीय स्वतंत्रता सेनानी सह प्रखर समाजवादी नेता लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती मनाई गयी. आयोजन चेतना मंच के पशुपति नाथ सिंह के नेतृत्व में किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत झंडोत्तोलन से हुई. बतौर मुख्य अतिथि भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. उनके जीवन आदर्शों को याद किया. वीरेंद्र मंडल ने कहा कि जयप्रकाश नारायण केवल एक स्वतंत्रता सेनानी नहीं, बल्कि भारत के लोकतांत्रिक चेतना के प्रतीक थे. आयोजक पशुपति नाथ सिंह ने कहा कि जयप्रकाश नारायण ने समाज को भ्रष्टाचार और अन्याय के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा दी है. सभी ने जयप्रकाश नारायण के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >