मुहर्रम अखाड़ा में खिलाड़ियों ने दिखाया करतब

मुहर्रम के अवसर पर गुरुवार की रात बाघाशोला गांव में अखाड़ा का आयोजन किया गया.

कुंडहित. मुहर्रम के अवसर पर गुरुवार की रात बाघाशोला गांव में अखाड़ा का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि के रूप पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा, टीएमसी के जिलाध्यक्ष मुस्ताक शेख, पूर्व जिप सदस्य भजहरी मंडल, कांग्रेस नेत्री पूर्णिमा धर मौजूद थे. बर्धमान जिला के मदनपुर और जामताड़ा श्यामपुर की टीम ने एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज करतब दिखाये. लोगों ने हजरत हुसैन को याद करते हुए या हुसैन का नारा लगाया. इस दौरान कुंडहित पुलिस भी तैनात थी. मौके पर बगसरा मुहर्रम कमेटी के सदस्य नूर सलीम अंसारी, शमसुद्दीन अंसारी, शेख यासीन, चुन्नू अंसारी, मोहम्मद फरीद, राजा अंसारी, महबूब अंसारी आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >