लोगों ने सांसद को क्षेत्र की समस्याओं से कराया अवगत

ग्रामीणों का एक शिष्टमंडल दुमका सांसद नलिन सोरेन से मिला. उपमुखिया सहबाज अंसारी के नेतृत्व में सांसद से दुमका में मुलाकात कर क्षेत्र की जन समस्याओं से उन्हें अवगत कराया.

नारायणपुर. ग्रामीणों का एक शिष्टमंडल दुमका सांसद नलिन सोरेन से मिला. उपमुखिया सहबाज अंसारी के नेतृत्व में सांसद से दुमका में मुलाकात कर क्षेत्र की जन समस्याओं से उन्हें अवगत कराया. कहा कि क्षेत्र में बिजली, पानी की समस्या है. उच्च शिक्षा के लिए यहां के विद्यार्थियों को बाहर जाना पड़ता है. कहा कि क्षेत्र में बिजली-पानी की सुविधा दुरुस्त होना बहुत जरूरी है. वहीं डिग्री कॉलेज का निर्माण हो जाने से इस क्षेत्र के विद्यार्थियों को शिक्षा ग्रहण करने में काफी सहूलियत होगी. सांसद ने भी कार्यकर्ताओं को समस्याओं के निदान के लिए शीघ्र पहल करने का ठोस आश्वासन दिया. मौके पर उपमुखिया इरफान अंसारी, कांग्रेस पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष नमाजी अंसारी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >