गांधी मैदान में परेड का पूर्वाभ्यास शुरू

स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर गांधी मैदान में परेड का पूर्वाभ्यास शनिवार से शुरू हुआ.

जामताड़ा. स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर गांधी मैदान में परेड का पूर्वाभ्यास शनिवार से शुरू हुआ. इसमें सशस्त्र पुलिस बल, आइआरबी, गृह रक्षक सहित विभिन्न विद्यालयों के कुल 14 प्लाटून ने हिस्सा लिया. 13 अगस्त को रिहर्सल के दौरान संगीत शिक्षकों की देखरेख में स्कूली बच्चों की ओर से राष्ट्रगान एवं वाद्य यंत्र पर प्रस्तुति दी जायेगी. परेड का पूर्वाभ्यास फुल ड्रेस में 13 अगस्त को अंतिम रूप से किया जायेगा. डीसी कुमुद सहाय, एसपी अनिमेष नैथानी परेड की सलामी लेंगें. मौके पर डीडी भंडारी, विजय कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >