लघु सिंचाई योजनाओं की जांच करें अफसर : डीसी

जामताड़ा. समाहरणालय सभागार में मंगलवार को डीसी रवि आनंद की अध्यक्षता में तकनीकी विभागों की बैठक हुई.

संवाददाता, जामताड़ा. समाहरणालय सभागार में मंगलवार को डीसी रवि आनंद की अध्यक्षता में तकनीकी विभागों की बैठक हुई. डीसी ने लघु सिंचाई, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, ग्रामीण कार्य प्रमंडल, भवन, पथ, विद्युत, पीएचइडी व एनआरइपी से संचालित योजनाओं की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की. विभागवार योजनाओं की प्रगति, पूर्ण एवं अपूर्ण योजना के बारे में जानकारी ली. उन्होंने लघु सिंचाई, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, ग्रामीण कार्य विभाग की ओर से संचालित व पूर्ण योजनाओं के जांच करने का निर्देश दिया. जांच प्रतिवेदन जल्द समर्पित करने को कहा. साथ ही कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया. अनाबद्ध निधि से कार्यान्वित कार्य को जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया. पथ प्रमंडल में छह योजनाएं हैं, जिसमें से 3 में कार्य चल रहा है. भू अर्जन की समस्या के कारण कार्य बाधित है. विद्युत, एनआरइपी, सांसद-विधायक निधि से किए जा रहे कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया. वहीं, सिंचाई प्रमंडल नाला के लघु वितरण इकाई, कुलडंगाल के कार्यपालक अभियंता बैठक में अनुपस्थित रहे. जेइ से जानकारी ली. कार्यपालक अभियंता के अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने विभाग को पत्राचार करने निर्देश दिया. मौके पर डीडीसी निरंजन कुमार, प्रभारी निदेशक डीआरडीए विजय कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >