संध्या चौपाल में लोगों को मतदान के लिए दिलायी गयी शपथ

कुंडहित प्रखंड के अंबा पंचायत मुख्यालय में संध्या चौपाल का आयोजन किया गया.

कुंडहित. स्वीप के तहत मतदाताओं को जागरूक करने को लेकर चल रहे अभियान के तहत बुधवार की शाम को कुंडहित प्रखंड के अंबा पंचायत मुख्यालय में संध्या चौपाल का आयोजन किया गया. पंचायत मुख्यालय में आयोजित चौपाल के दौरान उपस्थित मतदाताओं विशेषकर महिला मतदाताओं को जागरूक और प्रेरित करने का प्रयास किया गया. इस दौरान उपस्थित लोगों को विभिन्न प्रकार के ऑडियो और वीडियो दिखाकर उन्हें अपने मताधिकार के प्रति जागरूक किया गया. साथ ही उपस्थित सभी लोगों से अपने गांव तथा आसपास के लोगों को मताधिकार के उपयोग की बाबत जागरूक करने की अपील की गयी. कार्यक्रम के दौरान स्थानीय महिला मतदाताओं द्वारा मतदान से संबंधित गीत भी गाए गए और लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया गया. कार्यक्रम में मुखिया दुलू सिंह टुडू ने उपस्थित लोगों बताया कि मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चुनाव आयोग के निर्देश पर स्वीप के तहत संध्या चौपाल का आयोजन किया जा रहा है. कार्यक्रम का उद्देश्य मतदाताओं को जागरूक कर आगामी चुनाव में क्षेत्र के मतदान प्रतिशत में इजाफा करना है. संध्या चौपाल को लेकर अंबा मुख्यालय के लोगों विशेषकर महिलाओं में खासी उत्सुकता देखने को मिली. मौके पर प्रधान लिपिक अबरार खान, प्रखंड समन्वयक रफीक हुसैन सहित प्रखंड एवं अंचल कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >