छात्रवृत्ति नहीं मिलना छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ : आकाश

जामताड़ा. ई-कल्याण विभाग के माध्यम से छात्रवृत्ति की राशि लंबे समय से विद्यार्थियों को नहीं मिली है.

संवाददाता, जामताड़ा. ई-कल्याण विभाग के माध्यम से छात्रवृत्ति की राशि लंबे समय से विद्यार्थियों को नहीं मिली है. इस पर अभाविप के पूर्व विश्वविद्यालय संयोजक आकाश साव ने चिंता व्यक्त की है. उन्होंनें कहा कि झारखंड राज्य में विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए यह सहायता न मिलने से छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है. कहीं ना कहीं छात्रों को शिक्षा से वंचित रखने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि चुनाव से पूर्व वर्तमान सरकार ने कई वायदे छात्र हित में किए थे, परंतु आज छात्र खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं. राज्य के विभिन्न जिलों के छात्रों ने बताया कि छात्रवृत्ति न मिलने के कारण उन्हें फीस जमा करने, हॉस्टल खर्च उठाने और आगे की पढ़ाई जारी रखने में कठिनाई हो रही है. आकाश साव ने कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >