राष्ट्रीय लोक अदालत 13 जुलाई को, सफलता को लेकर हुई चर्चा

राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर शुक्रवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राधा कृष्ण ने बैठक की.

जामताड़ा कोर्ट. राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर शुक्रवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राधा कृष्ण ने बैठक की. इस अवसर पर डीसी कुमुद सहाय, एसपी अनिमेष नैथानी, डीएफओ अजिंक्य बंकर देवीदास मौजूद थे. प्रधान जिला जज ने कहा कि 13 जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत की तिथि तय है. इससे पूर्व मामलों का काउंसलिंग कर निष्पादन करना है. जिला प्रशासन के अधिकारियों का सहयोग अतिआवश्यक है. उन्होंने वन विभाग, बिजली, नगर पंचायत, नगर परिषद, कृषि सहित अन्य विभागों के मामले को चिह्नित कर राष्ट्रीय लोक अदालत में रखने का सुझाव दिया. मौके पर डालसा सचिव अभिनव, डीडीसी निरंजन कुमार, एसडीओ अनंत कुमार, सीओ अविश्वर मुर्मू, बीडीओ जमाले राजा, बीडीओ आकांक्षा कुमारी, बीडीओ नूपुर कुमारी मौजूद थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >