नारायणपुर में युवाओं के पलायन पर लगेगा ब्रेक! स्थानीय रोजगार बढ़ाने पर मंत्री इरफान अंसारी ने दिया जोर

नारायणपुर क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं, जिन्हें अवसरों में बदलने की जरूरत है. स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने स्थानीय स्तर पर रोजगार बढ़ाने को सरकार की प्राथमिकता बताया और डिग्री कॉलेज व अन्य विकास कार्यों का भी जिक्र किया.

नारायणपुर : नारायणपुर क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं की कमी नहीं है. जरूरत है इन संभावनाओं को अवसर में बदलने की. सरकार इसी दिशा में लगातार काम कर रही है, ताकि युवाओं को अपने ही क्षेत्र में रोजगार मिल सके और उन्हें रोजी-रोटी के लिए दूसरे प्रदेशों का रुख नहीं करना पड़े. उक्त बातें स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने रविवार को नारायणपुर पेट्रोल पंप के समीप जेसीबी शोरूम के उद्घाटन के दौरान कहीं.

स्थानीय रोजगार बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता

मंत्री ने कहा कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के साधन बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता है. लोगों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाकर ही विकास की मजबूत नींव रखी जा सकती है.

डिग्री कॉलेज का सपना होगा साकार

उन्होंने कहा कि बेहतर शिक्षा के लिए डिग्री कॉलेज की स्थापना का सपना साकार होने की दिशा में है. मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज के लिए भी प्रयास जारी है. जल्द ही इस दिशा में काम आगे बढ़ने की उम्मीद है.

स्थानीय लोगों को मिले व्यवसाय का लाभ

शोरूम संचालक गुलाम अंसारी से मंत्री ने क्षेत्र के लोगों को सस्ती दर पर जेसीबी मशीन उपलब्ध कराने का प्रयास करने को कहा. उन्होंने कहा कि व्यवसाय का लाभ स्थानीय युवाओं और लोगों को भी मिलना चाहिए. स्थानीय लोगों को रोजगार और आर्थिक लाभ मिलेगा, तभी क्षेत्र का वास्तविक विकास होगा.

ये रहे मौजूद

मौके पर गोपी दत्ता, सरफराज अंसारी, मंसूर अंसारी, मुस्तफा अंसारी समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >