नंदीधाम में भक्तों की उमड़ी भीड़, खराब चापाकल ने बढ़ाई परेशानी

सावन में नंदीधाम मंदिर में पेयजल की भारी किल्लत. खराब चापाकल से श्रद्धालु परेशान. विधायक प्रत्याशी ने की शीघ्र मरम्मत मांग.

फतेहपुर. फतेहपुर स्थित उच्च विद्यालय के समीप नंदीधाम मंदिर परिसर में खराब पड़े चापाकल के कारण श्रद्धालुओं को पेयजल के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. श्रावण मास में मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. ऐसे में चापाकल खराब रहने से विशेषकर महिलाओं और राहगीरों को काफी असुविधा हो रही है.

श्रावण मास के दौरान नंदीधाम पहुंचे नाला विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रत्याशी गोपाल महतो ने श्रद्धालुओं की समस्या को देखा. उन्होंने खराब चापाकल के पास लोगों से बातचीत कर पेयजल की स्थिति की जानकारी ली.

शांति गोपाल महतो ने प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से इस समस्या पर तत्काल ध्यान देने की मांग की. उन्होंने कहा कि श्रावण के पवित्र महीने में दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु नंदीधाम पहुंचकर पूजा-अर्चना करते हैं. ऐसे समय में पेयजल जैसी बुनियादी सुविधा का अभाव चिंता का विषय है.

शीघ्र चापाकल मरम्मत कराने की मांग

उन्होंने प्रखंड प्रशासन फतेहपुर से खराब पड़े चापाकल की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की, ताकि श्रद्धालुओं, महिलाओं और राहगीरों को राहत मिल सके. उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों एवं श्रद्धालुओं की मांग है कि प्रशासन इस समस्या का त्वरित समाधान करे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajesh haudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >