ठेकबहियार में मुहर्रम अखाड़ा का हुआ आयोजन

प्रखंड के ठेकबहियार मैदान में मुहर्रम अखाड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

नारायणपुर. प्रखंड के ठेकबहियार मैदान में मुहर्रम अखाड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. शुभारंभ बीडीओ मुरली यादव, थाना प्रभारी रंजीत प्��साद गुप्ता, समाजसेवी एहतेशामूल मिर्जा, अहमद हुसैन ने संयुक्त रूप से किया. इस दौरान में अखाड़ा मैदान में लोगों के साथ लाठी भी खेला. बीडीओ मुरली यादव ने कहा कि इस तरह के आयोजन से वापसी भाईचारे और प्रेम में बढ़ावा होता है. थाना प्रभारी ने कहा कि आयोजक समिति की अच्छी पहल है. इससे आपसी भाईचारा और सद्भाव बना रहेगा. समाजसेवी एहतेशामूल मिर्जा ने कहा मुहर्रम प्रतियोगिता का आयोजन शाम 5:00 बजे से सुबह 4:00 बजे भोर तक होगा. बेहतर प्रदर्शन करने वाले टीमों को पुरस्कृत किया जायेगा. क्षेत्र के जाने-माने उद्घोषक फुरकान अंसारी ने मंच संचालन किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >