अबुआ आवास बनाने के लिए लाभुकों को करें प्रेरित : बीडीओ

नारायणपुर प्रखंड कार्यालय के सभागार में गुरुवार को बीडीओ मुरली यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें अबुआ आवास की पंचायतवार समीक्षा की गयी.

नारायणपुर. नारायणपुर प्रखंड कार्यालय के सभागार में गुरुवार को बीडीओ मुरली यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें अबुआ आवास की पंचायतवार समीक्षा की गयी. बीडीओ ने कहा कि नारायणपुर प्रखंड को 1299 अबुआ आवास का लक्ष्य मिला है, लेकिन कुछ कर्मियों के शिथिलता के कारण अभी कई में कार्य शुरू नहीं हुआ है, जो काफी चिंताजनक है. हालांकि इनमें से कुछ ऐसे भी लाभुक हैं, जिनका भूमि संबंधित विवाद है. उन्होंने संबंधित पंचायत सचिव और स्वयंसेवकों से कहा कि लाभुकों से मिलकर समस्या का जल्द निदान निकालें और आवास निर्माण चालू करवायें. अबुआ आवास के कार्य में शिथिलता बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी. वहीं पीएम आवास, पंचायती राज, मंईयां सम्मान योजना आदि की समीक्षा की गयी. मौके पर बीपीओ वाणीव्रत मित्रा, करुणा मंडल, प्रखंड समन्वयक शैलेश कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >