35 से अधिक फरियादियों ने डीसी से लगायी न्याय की गुहार

जामताड़ा. डीसी आलोक कुमार ने अपने कार्यालय में जनता दरबार लगाया. इस दोरान जिले के विभिन्न प्रखंडों से आये करीब 35 से अधिक फरियादियों ने अपनी शिकायतों को डीसी के समक्ष रखा.

संवाददाता, जामताड़ा. डीसी आलोक कुमार ने अपने कार्यालय में जनता दरबार लगाया. इस दोरान जिले के विभिन्न प्रखंडों से आये करीब 35 से अधिक फरियादियों ने अपनी शिकायत को डीसी के समक्ष रखा. उन्होंने प्राप्त आवेदनों के निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित किया. 01 सप्ताह के अंदर निष्पादित करते हुए उपायुक्त कार्यालय को अवगत कराने का निर्देश दिया. उन्होंने कई शिकायतों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया. जनता दरबार में दिव्यांगता प्रमाण-पत्र से जुड़े थे, जिसे डीसी ने सदर अस्पताल में लगे कैंप में तत्काल भेजते हुए निष्पादन का निर्देश दिया. जनता दरबार में कुंडहित से आईं महिला ने बताया कि उनका चयन आमसभा के माध्यम से हुआ था, किंतु उनके स्थान पर दूसरे नाम की अनुशंसा कर आमसभा को निरस्त कर दिया गया. उन्होंने डीसी से इस मामले में न्याय की गुहार लगाई. डीसी ने संबंधित अधिकारी को तत्काल बुलाकर कारण पृच्छा की. निर्देश दिया कि पुनः ग्रामसभा का आयोजन कर चयन की कार्रवाई करें. महिला की शिकायत को उन्होंने संज्ञान में लेते हुए कहा कि अगर किसी भी स्तर पर कोई राशि की मांग की जाती है, तो लिखित शिकायत हमसे करें, जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध सख्त दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी. उन्होंने निर्देश दिया कि किसी भी कार्यालय में ऐसी शिकायतें नहीं मिलनी चाहिए. अगर किसी व्यक्ति से अवैध रूप से राशि/रिश्वत की मांग की जाती है तो सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >