अर्थक्विक को लेकर मॉक अभ्यास 29 व 30 अक्तूबर को

जामताड़ा. एनडीआरएफ 9वीं वाहिनी की टीम 29 व 30 अक्तूबर को जामताड़ा में जिलास्तर पर अर्थक्विक से संबंधित दो दिवसीय मॉक अभ्यास करेगी.

जामताड़ा. एनडीआरएफ 9वीं वाहिनी की टीम 29 व 30 अक्तूबर को जामताड़ा में जिलास्तर पर अर्थक्विक से संबंधित दो दिवसीय मॉक अभ्यास करेगी. यह जानकारी डीसी रवि आनंद ने दी. कहा कि स. कमांडेंट/प्रशिक्षण वास्ते कमांडेण्ट, 9वीं वाहिनी, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, गृह मंत्रालय, भारत सरकार से प्राप्त सूचनानुसार मुख्यालय बल, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) जिला में अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में अर्थक्विक से संबंधित जिलास्तर पर मॉक अभ्यास का आयोजन होगा. जिले में अर्थक्विक से संबंधित सभी आवश्यक तैयारी के लिए अनुमंडल पदाधिकारी को नोडल पदाधिकारी के रूप में नामित किया गया है. ईओ नगर पंचायत, नगर परिषद मिहिजाम व सिविल सर्जन को प्रचार-प्रसार करना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >