चाकू दिखाकर मोबाइल, लैपटॉप हुई लूट, संदिग्धों से पूछताछ

जामताड़ा. जामताड़ा-मिहिजाम एनएच-419 पर ढेकीपाड़ा कब्रिस्तान के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने स्टेशन मास्टर से छिनतई की थी.

एनएच-419 पर स्टेशन मास्टर से छिनतई का मामला संवाददाता, जामताड़ा. जामताड़ा-मिहिजाम एनएच-419 पर ढेकीपाड़ा कब्रिस्तान के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने स्टेशन मास्टर से छिनतई की थी. इस मामले में मिहिजाम थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जानकारी के अनुसार, मिहिजाम के मालपाड़ा निवासी इरफान अंसारी काशीटांड़ हॉल्ट में स्टेशन मास्टर के पद पर कार्यरत हैं. चार मई की रात ड्यूटी समाप्त कर वे बाइक से अपने घर लौट रहे थे. रात करीब 12 बजकर 35 मिनट पर ढेकीपाड़ा कब्रिस्तान के समीप तीन अज्ञात बाइक सवारों ने उन्हें रोक लिया. अपराधियों ने चाकू का भय दिखाकर उनका मोबाइल, लैपटॉप बैग और वालेट छीन लिया. पीड़ित ने बताया कि बैग में रेलवे आईकार्ड, ऑफिस बायोडाटा, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, बाइक का आरसी बुक तथा 1500 रुपये नकद रखे थे. घटना के बाद अपराधी फरार हो गए. मिहिजाम थाना में कांड संख्या 28/2026 दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. हालांकि अब तक किसी अपराधी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >