ईद-उल-मिलादुन्नबी पर मिहिजाम में निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, श्रद्धा और उल्लास के साथ मना पर्व

मिहिजाम में ईद-उल-मिलादुन्नबी पर्व श्रद्धा और उल्लास से मनाया गया. मुस्लिम समुदाय ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की जयंती पर निकाला भव्य जुलूस.

मिहिजाम : ईद-उल-मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को मिहिजाम नगर में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई. इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नगर एवं ग्रामीण इलाकों में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला. जुलूस में बड़ी संख्या में लोग हाथों में निशान लेकर शामिल हुए और पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के प्रति अपनी आस्था प्रकट की.

जुलुस में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network

विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा जुलूस

अलग-अलग इलाकों से निकला जुलूस स्टेशन रोड, मस्जिद रोड, हिल रोड, पी. बनर्जी रोड सहित नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा. इस दौरान जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया. धार्मिक नारों से शहर की सड़कें गूंजती रहीं. जुलूस में शामिल लोगों में काफी उत्साह देखा गया.

सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने किए विशेष इंतजाम

त्योहार को लेकर प्रशासन की ओर से नगर में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे. संवेदनशील स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती कर विशेष निगरानी रखी गई. वहीं, यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए भी आवश्यक प्रबंध किए गए थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >