नारायणपुर में 61 दिनों से मनरेगा की योजनाएं प्रभावित

नारायणपुर. प्रखंड के मनरेगाकर्मियों (ग्राम रोजगार सेवको) की अनिश्चितकालीन हड़ताल सोमवार को 61वें दिन भी जारी रही.

नियमितीकरण की मांग पर अड़े रोजगार सेवक प्रतिनिधि, नारायणपुर. प्रखंड के मनरेगाकर्मियों (ग्राम रोजगार सेवको) की अनिश्चितकालीन हड़ताल सोमवार को 61वें दिन भी जारी रही. सेवा नियमितीकरण समेत विभिन्न मांगों को लेकर राज्यभर के मनरेगाकर्मी लगातार आंदोलनरत हैं. लंबे समय से जारी हड़ताल के कारण प्रखंड में मनरेगा की कई योजनाएं प्रभावित होने लगी हैं. वहीं हजारों मजदूरों के समक्ष रोजगार संबंधी परेशानी उत्पन्न हो गयी है. मनरेगा संघ के सदस्य राधेश्याम पंडित ने कहा कि ग्राम रोजगार सेवक दिन-रात मेहनत कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने का कार्य करते हैं, लेकिन उन्हें उसके अनुरूप वेतन और सुविधाएं नहीं मिल रही है. कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रहकर मनरेगा की योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है. बावजूद सरकार उनकी सेवा नियमितीकरण की मांग पर गंभीरता नहीं दिखा रही है. कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी. इधर, रोजगार सेवकों के हड़ताल पर चले जाने से प्रखंड में मनरेगा कार्यों की गति धीमी हो गयी है. वैकल्पिक व्यवस्था के तहत विभाग की ओर से स्वयंसेवकों को जिम्मेदारी दी गयी है, लेकिन अपेक्षित सक्रियता नहीं दिखने के कारण योजनाओं के संचालन पर असर पड़ रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >