सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आरपीएफ आइजी को सौंपा ज्ञापन

मिहिजाम. चित्तरंजन रेलनगरी में आपराधिक घटनाएं बढ़ रही है. नगर में सुरक्षा व्यवस्था दुरूस्त करने की मांग को लेकर चिरेका श्रमिक संगठन ने आरपीएफ आइजी चित्तरंजन को सौंपा.

प्रतिनिधि, मिहिजाम चित्तरंजन रेलनगरी में आपराधिक घटनाएं बढ़ रही है. नगर में सुरक्षा व्यवस्था दुरूस्त करने की मांग को लेकर चिरेका श्रमिक संगठन ने आरपीएफ आइजी चित्तरंजन को सौंपा. इसमें कहा गया है कि हाल के दिनों में चिरेका में आपराधिक घटनाओं में वृद्धि देखी जा रही है. कर्मचारी अपने परिवार व आवास की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं. नगर में शांति व सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़ा कदम उठाया जाय. गैर कानूनी गतिविधियों की रोकथाम व समय पर जांच में सहायता के लिए सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने की मांग की गयी. रेलनगरी के सीमावर्ती इलाके विशेष कर एरिया 8 व सीमजोरी क्षेत्र में पर विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है. इलाके में हाइमास्ट लाइट लगाने की मांग की. लेबर यूनियन के महासचिव राजीव गुप्ता ने बताया कि रेलवे सुरक्षा बल के साथ स्थानीय पुलिस की जिम्मेवारी है कि नगर की सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद रखा जाय.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >