जिले में स्नातकोत्तर की पढ़ाई को लेकर राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

जामताड़ा. जिले स्नातकोत्तर व बीएड की पढ़ाई शुरू कराने को लेकर जामताड़ा भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने राज्यपाल संतोष गंगवार को ज्ञापन सौंपा.

जामताड़ा. जिले स्नातकोत्तर व बीएड की पढ़ाई शुरू करने को लेकर जामताड़ा भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने राज्यपाल संतोष गंगवार को ज्ञापन सौंपा. जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि जामताड़ा जिले में स्नातकोत्तर व बीएड की पढ़ाई शुरू नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है. जिले की छात्र-छात्राएं आज भी बड़ी संख्या में स्नातकोत्तर व बीएड की पढ़ाई से वंचित हो रहे हैं या उन्हें दूसरे जिले में या राज्यों में जाना पड़ता है, जिस कारण जिले की महिलाएं ज्यादातर स्नातकोत्तर की पढ़ाई नहीं कर पा रही है या फिर पढ़ाई छोड़ दे रहीं हैं. अगर ये पढ़ाई जामताड़ा जिले में शुरू होती है तो करमाटांड़, नारायणपुर, नाला, कुंडहित, मिहिजाम के युवक-युवितयों को फायदा होगा. उनकी पढ़ाई का सपना साकार होगा. कुछ साल पहले भी जामताड़ा कॉलेज के अभाविप के कार्यकर्ताओं व छात्रों ने अलग-अलग तरीकों से जामताड़ा महाविद्यालय में स्नातकोत्तर व बीएड की पढ़ाई की मांग की थी. जिलाध्यक्ष ने बताया कि राज्यपाल ने कहा कि उचित करवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >