छठ घाटों पर सुविधाओं की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

मिहिजाम. छठ पूजा को लेकर सोमवार को जनसेवा पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल पार्टी संयोजक राकेश लाल के नेतृत्व में मिहिजाम नगर परिषद के ईओ को मांग पत्र सौंपा.

मिहिजाम. छठ पूजा को लेकर सोमवार को जनसेवा पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल पार्टी संयोजक राकेश लाल के नेतृत्व में मिहिजाम नगर परिषद के ईओ को मांग पत्र सौंपा. प्रतिनिधिमंडल ने नगर के सभी छठ घाटों पर साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, सुरक्षा व्यवस्था तथा गोताखोरों की नियुक्ति की मांग की. कहा कि छठ पर्व श्रद्धा और सामाजिक समरसता का प्रतीक है, इसलिए नगर प्रशासन को सभी तैयारियां समय रहते पूरी करना चाहिए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो. उन्होंने घाटों पर प्रतिवर्ष दिए जाने वाले अनुदान राशि को 25,000 करने की भी मांग रखी. मौके पर नगर अध्यक्ष पवन देव रॉय, उपाध्यक्ष चन्द्रशेखर साव, विनय पंडित, बटेश्वर सिंह आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >