अभिभावकों से मिलकर डॉपआउट बच्चों को स्कूल से जोड़ें : डीसी

जामताड़ा. डीसी रवि आनंद की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (मध्याह्न भोजन) योजना पर जिलास्तरीय स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक हुई.

संवाददाता, जामताड़ा. डीसी रवि आनंद की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (मध्याह्न भोजन) योजना पर जिलास्तरीय स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक हुई. बैठक में योजना के विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की. बताया कि जिले में सभी विद्यालयों में मध्याह्न भोजन संचालित है, जिसमें कुल नामांकित छात्र संख्या के विरुद्ध सितंबर में आच्छादन प्रतिशत 67.45 है, जो कि काफी कम है, इसमें सुधार लाएं. उन्होंने विद्यालयों में अनुपस्थित रहने वाले बच्चों के अभिभावकों को नोटिस भेजें व उनसे मिलकर बच्चों को पुनः विद्यालय से जोड़ने का निर्देश दिया. कहा कि बच्चे ड्रॉपआउट नहीं हो इसे सुनिश्चित करें. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के एसओपी अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. मौके पर डीडीसी निरंजन कुमार, सिविल सर्जन डॉ आनंद मोहन सोरेन, जिला शिक्षा अधीक्षक विकेश कुणाल प्रजापति, कार्यपालक पदाधिकारी, नपं जामताड़ा मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >