वनस्पति उद्यान में लगाये गये कई औषधीय पौधे

जामताड़ा. वनस्पति उद्यान में शनिवार को पौधरोपण किया गया. इस अवसर पर मनोहर राय ने लगभग 11 फीट ऊंचे बट, पीपल और तुलसी के पौधे लगाये.

संवाददाता, जामताड़ा. वनस्पति उद्यान में शनिवार को पौधरोपण किया गया. इस अवसर पर मनोहर राय ने लगभग 11 फीट ऊंचे बट, पीपल और तुलसी के पौधे लगाये. कार्यक्रम में अवकाश प्राप्त क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक डॉ गोपाल कृष्ण झा, पुलिस उपाधीक्षक संजय कुमार सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे. डॉ गोपाल कृष्ण झा ने कहा कि बट, पीपल और तुलसी के पौधे लगाना भगवान धन्वंतरि को सच्ची श्रद्धांजलि है. उन्होंने बताया कि धन्वंतरि जंगलों से जीवनदायिनी जड़ी-बूटियां प्राप्त कर औषधियां बनाते थे, जो अब धीरे-धीरे लुप्त हो रही है. उन्होंने प्रकृति और जीवन को बचाने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करने का आह्वान किया. पुलिस उपाधीक्षक संजय सिंह ने कहा कि मनोहर राय के प्रयासों से वनस्पति उद्यान में बट, पीपल, गम्हार, आंवला, नीम, तुलसी और सिंदूर जैसे औषधीय पौधों की बहुतायत हो गयी है. मौके पर शिक्षक संघ के विनोद कुमार, जेबीसी उवि के शिक्षक डॉ हृदयानंद, युधिष्ठिर पंडित, ओम प्रकाश साह, सागर रजवार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >