भय व आतंक से मुक्त बनायें न्यू झारखंड व जामताड़ा : डॉ इरफान

जामताड़ा. जिले भर में सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया.

जामताड़ा के गांधी मैदान में स्वास्थ्य मंत्री ने किया झंडोत्तोलन, कहा संवाददाता, जामताड़ा. जिले भर में सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर गांधी मैदान में बतौर मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने झंडोत्तोलन किया. उन्होंने परेड का भी निरीक्षण किया. वहीं, विभिन्न विभागों की ओर से आकर्षक झांकी निकाली गयीं. इस अवसर पर मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी. कहा कि आज का दिन हम सभी देशवासियों एवं झारखंडवासियों के लिए गौरव का दिन है. आज के दिन 26 जनवरी, 1950 को हमारा संविधान लागू हुआ. उन्होंने कहा कि हमारा संविधान केवल कानूनों का संकलन नहीं है, बल्कि न्याय, समानता, स्वतंत्रता, धर्मनिरपेक्षता, बंधुत्व और लोकतंत्र का जीवंत दस्तावेज है. कहा, आज हम विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. चाहे वह शिक्षा हो, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग हो या डिजिटल कांति-हर क्षेत्र में देश एवं झारखंड नयी ऊंचाइयों को छू रहा है. झारखंड सरकार दृढ़संकल्पित है कि विकास में सभी वर्गों की भागीदारी हो. गरीब, आदिवासी, पिछड़े वर्ग, अल्पसंख्यक एवं दलित का अधिकार भी सुरक्षित हो. अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंच सके. हमारी सरकार ने “विकास मूल मंत्र, आधार लोकतंत्र ” का रणनीति अपनाया है. इंडिया के तर्ज पर न्यू झारखंड, न्यू जामताड़ा का निर्माण करें, जो भय और आतंक से मुक्त हो, भ्रष्टाचार मुक्त हो, अशिक्षा मुक्त हो, बेरोजगारी मुक्त हो, गंदगी मुक्त हो, रूढ़ीवाद मुक्त हो. कहा कि आज के दिन एक बार संकल्प लें कि हम संविधान के मूल्यों का पालन करेंगे, स्वस्थ जीवन शैली अपनायेंगे और एक स्वस्थ सशक्त एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना योगदान देंगे. मौके पर डीसी रवि आनंद, एसपी राजकुमार मेहता, डीडीसी निरंजन कुमार, एसी पूनम कच्छप, एसडीओ अनंत कुमार, डीटीओ मुकेश कुमार, डीएसइ विकेश कुणाल प्रजापति, सीओ अविश्वर मुर्मू सहित अन्य थे. .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: UMESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >