मंईयां सम्मान की राशि मिलते ही सीएससी में लग रही भीड़

मंईयां सम्मान की राशि मिलते ही सीएससी में लग रही भीड़

प्रतिनिधि, फतेहपुर मंईयां सम्मान योजना के तहत लाभुकों के खाते में ₹7500 आने की खबर से ग्रामीण महिलाएं आधार व पासबुक लेकर बुधवार को ग्राहक सेवा केंद्रों पर पहुंचीं. होली और रमजान से पहले पैसे मिलने की खुशी उनके चेहरों पर झलक रही थी. फतेहपुर पंचायत में बैंक ऑफ इंडिया ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक भाग्यमान मंडल ने बताया कि दिनभर महिलाओं के खाते से पैसे निकाले गए, हालांकि कुछ को अभी राशि नहीं मिली, जो जल्द आने की संभावना है. महिलाओं ने बताया कि यह रकम त्योहारों पर बहुत सहायक होगी और सरकार के इस सहयोग के लिए वे आभारी हैं. अन्य ग्राहक सेवा केंद्रों पर भी भीड़ देखी गयी. मौके पर करुणा बाउरी, पुतुल बाउरी, रजिया खातून, सकीना बाउरी, पूर्णिमा बाउरी, सफीना खातून, हुलसुम बीबी, पारुल कापरी, ममता दत्त, मानू बाउरी, बिंदु देवी, शांति देवी आदि महिलाएं उपस्थित थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >