100 लीटर महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार

जामताड़ा में पुलिस ने 100 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद किया है.

कुंडहित. थाना प्रभारी सुरेश कुमार दुबे के नेतृत्व में गुरुवार शाम को बाघाशोला गांव के रविलाल टुडू के घर में छापेमारी की गयी. इस दौरान उनके घर में रखे दो एल्युमिनियम जार तथा चार प्लास्टिक के गैलन में करीब 100 लीटर अवैध शराब जब्त किया गया. इस संबंध में रविलाल टुडू को पुलिस ने गिरफ्तार किया. इसके बाद थाना प्रभारी के बयान पर कुंडहित थाना कांड संख्या 12/2024 दर्ज कर गिरफ्तार रविलाल को जेल भेज दिया गया है. बता दें कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कुंडहित तथा बागडेहरी थाना की ओर से अवैध शराब कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >