जामताड़ा. प्रखंड करमाटांड़ के जसाय गांव में नि:शुल्क कानून सहायता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में प्राधिकार के पीएलवी राजेश बेसरा ने गांव के ग्रामीणों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार से मिलने वाली नि:शुल्क विधिक सहायता के बारे में जानकारी दी. इसके अलावा उन्होंने नालसा एवं झालसा की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी साझा की. इसमें मोटर दुर्घटना दावा वाद से मिलने वाले मुआवजे और सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तारपूर्वक बताया गया. मौके पर सुनीता हेम्ब्रम, सरस्वती हेम्ब्रम, साधोरी मुर्मू, रुपामुनी टुडु, बलदेव सोरेन आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
