संवाददाता, जामताड़ा समाहरणालय सभागार में डीसी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मादक पदार्थों की तस्करी एवं दुरुपयोग रोकने को लेकर जिला एनकोर्ड समिति की बैठक हुई. बैठक में मादक द्रव्य पदार्थों के नियंत्रण को लेकर विमर्श किया गया. उन्होंने विद्यालयों में नशा मुक्ति को लेकर जागरुकता फैलाने का निर्देश दिया. कहा कि जितने भी शैक्षणिक संस्थान हैं, उनके 500 मीटर की परिधि को ड्रग फ्री जोन बनायें. गांधी मैदान में अवैध शराब बेचे जाने की सूचना पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया. जिले में नशे के विरुद्ध जागरुकता फैलाने के लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग को होर्डिंग बैनर लगाने का निर्देश दिया. बैठक में शपथ दिलाते हुए सभी को नशा मुक्त जीवनशैली अपनाने की बात कही. मौके पर एसडीओ अनंत कुमार, डीएसपी संजय कुमार सिंह, डीएओ लव कुमार, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी अंजू पोद्दार आदि मौजूद रहे.
जिले में नशे के विरुद्ध अभियान चलायें : डीसी
जामताड़ा. समाहरणालय सभागार में डीसी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मादक पदार्थों की तस्करी एवं दुरुपयोग रोकने को लेकर जिला एनकोर्ड समिति की बैठक हुई.
