फतेहपुर में लक्खी पूजा और भव्य मेला की तैयारी जोरों पर

फतेहपुर प्रखंड क्षेत्र में रविवार को श्रद्धा एवं उत्साह के साथ लक्खी पूजा संपन्न हुई। फतेहपुर बाजार सहित हरनादह, बिंदापाथर, मझलाडीह और केंदुआटांड़ समेत कई गांवों में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच माता लक्खी की मूर्ति स्थापना कर पूजा-अर्चना की गई। गृहस्थ परिवार सोमवार को विधिपूर्वक लक्खी माता की आराधना और सत्यनारायण व्रत कथा का श्रवण करेंगे। विभिन्न मंदिरों में पूजा के बाद रात्रि जागरण का आयोजन भी हुआ। पूजा के दूसरे दिन फतेहपुर, केंदुआटांड़ और हरनादह में भव्य मेला आयोजित किया जाएगा, जिसमें दूर-दराज़ से श्रद्धालु देवी दर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेने पहुंचते हैं। यह परंपरा वर्षों से चला आ रहा है।

प्रतिनिधि, फतेहपुर. फतेहपुर प्रखंड क्षेत्र में रविवार को श्रद्धा के साथ लक्खी पूजा का संजोत किया गया. पूजा को लेकर पूरे क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का वातावरण बना हुआ है, फतेहपुर बाजार स्थित मंदिर सहित हरनादह, बिंदापाथर, मझलाडीह, केंदुआटांड़, समेत कई गांवों में श्रद्धालुओं ने माता लक्खी की मूर्ति स्थापित कर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजा-अर्चना वर्षों से करते आ रहे हैं. पूजा के अवसर पर गृहस्थ परिवारों ने भी अपने-अपने घरों में विधि-विधान के साथ सोमवार लक्खी माता की आराधना और सत्यनारायण व्रत कथा का श्रवण करेंगे. विभिन्न मंदिरों मे सोमवार को माता की पूजा के बाद रात्रि जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार, पूजा के दूसरे दिन फतेहपुर, केंदुआटांड़ और हरनादह में भव्य मेला का आयोजन किया जाता है. मेला में देवी दर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेने के लिए दूर-दराज़ से श्रद्धालु महिला-पुरुष पहुंचते हैं. भक्तजन माता के दर्शन कर मेला का आनंद उठाते हुए भक्ति और उल्लास में डूब जाते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >