बेलडंगाल में आयोजित हरिनाम संकीर्तन का समापन

बंगाल के बीरभूम जिला के लाउजोड़ के राधा माधव कीर्तन संप्रदाय व कीर्तनिया बनलता घोष ने 16 प्रहर कीर्तन की प्रस्तुति दी. शनिवार को दक्ष यज्ञ, रविवार को महारास की प्रस्तुति दी

कुंडहित. बेलडंगाल में आयोजित 16 प्रहर हरिनाम संकीर्तन सोमवार को कुंजविलास व नर नारायण सेवा के साथ संपन्न हुआ. अनुष्ठान में बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य रीना मंडल व पूर्व जिप सदस्य भजहरि मंडल शामिल हुए. बंगाल के बीरभूम जिला के लाउजोड़ के राधा माधव कीर्तन संप्रदाय व कीर्तनिया बनलता घोष ने 16 प्रहर कीर्तन की प्रस्तुति दी. शनिवार को दक्ष यज्ञ, रविवार को महारास की प्रस्तुति दी. हरिनाम संकीर्तन के अवसर पर दूरदराज से आए श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण किया गया. मौके पर ग्रामीण साधनचंद्र खां, निताई चंद्र खां, शिशिर मंडल, रामदास मंडल, उत्तम चंद्र दास, तपन खां, लखन खां, विपद खां, तनु बाद्यकर, षष्टी बाद्यकर, मानिक मंडल आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >