JPSC Paper Leak: जामताड़ा में भी जेपीएससी की परीक्षा शुरू होने से पहले प्रश्न पत्र लीक होने का आरोप, जेजेएस कॉलेज मिहिजाम में हंगामा

JPSC Paper Leak in Jamtara: चतरा के बाद अब जामताड़ा के मिहिजाम में भी 11वीं जेपीएससी (झारखंड लोक सेवा आयोग) का प्रश्न पत्र लीक होने की खबर है. महिजाम के जेजेएस कॉलेज परीक्षा केंद्र में अभ्यर्थी इसके विरोध में जमकर हंगामा कर रहे हैं.

JPSC Paper Leak|जामताड़ा, उमेश कुमार : चतरा के बाद अब जामताड़ा के मिहिजाम में भी 11वीं जेपीएससी (झारखंड लोक सेवा आयोग) का प्रश्न पत्र लीक होने की खबर है. महिजाम के जेजेएस कॉलेज परीक्षा केंद्र में अभ्यर्थी इसके विरोध में जमकर हंगामा कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि जेपीएससी परीक्षा शुरू होने से पहले ही परीक्षार्थियों ने प्रश्न पत्र लीक होने के आरोप में हंगामा किया.

परीक्षार्थियों का आरोप है कि परीक्षा शुरू होने से पहले ही प्रश्न पत्र का बंडल खुल गया था. यानी पेपर लीक हो गया है. हालांकि, कॉलेज प्रबंधन का दावा है कि समय से शांतिपूर्ण परीक्षा शुरू हो गई. उनका कहना है कि हंगामा कर रहे अभ्यर्थी अभी तक परीक्षा केंद्र में आए ही नहीं हैं. मामले की जानकारी मिलते ही डीसी कुमुद सहाय, डीइओ डॉ गोपाल कृष्ण झा, एसडीओ अनंत कुमार सहित अन्य अधिकारी पहुंच कर जांच-पड़ताल कर रहे हैं.

Also Read : JPSC Paper Leak: चतरा में 11वीं जेपीएससी का परचा लीक होने की चर्चा, जांच में जुटी पुलिस, मौके पर मजिस्ट्रेट

कुछ परीक्षार्थियों का आरोप है कि हमलोगों के सामने प्रश्न पत्र का बंडल नहीं खोला गया. हालांकि, प्रश्नपत्र को खोले जाने की प्रक्रिया की वीडियोग्राफी हुई है. फिर भी कुछ परीक्षार्थी केंद्र से बाहर निकल गये हैं. हम परीक्षार्थियों से अनुरोध कर रहे हैं कि परीक्षा दें, जो भी वीडियोग्राफी और सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध है, हम उन्हें जेपीएससी भेज देंगे.

कुमुद सहाय, डीसी, जामताड़ा

जेएसएस कॉलेज पहुंच कर मामले का जांच कर रहे हैं. पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं किस वजह से परीक्षार्थी प्रश्न पत्र लीक होने का आरोप लगा रहे हैं. परीक्षा की सभी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जा रही है.

डॉ गोपाल कृष्ण झा, डीइओ, जामताड़ा
मिहिजाम के सेंटर पर अभ्यर्थियों ने ऐसे निकाली भड़ास. Viral Video

चतरा में अभ्यर्थियों ने लगाए हैं परचा लीक होने के आरोप

उल्लेखनीय है कि इसके पहले चतरा में भी एक परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा किया. उनका कहना था कि परचा लीक हो गया है. परीक्षा देने आए एक अभ्यर्थी ने कहा कि 2 परीक्षार्थी के सामने सील को कैंची से खोलने का नियम है. लेकिन, प्रश्न पत्र का सील पहले से ही खुला हुआ था. इसका साफ अर्थ यह है कि परचा लीक हो गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >