पाकुड़ में 19 को 15 केंद्रों पर होगी जेपीएससी की परीक्षा : डीसी

पाकुड़. झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा (जेपीएससी) 19 अप्रैल को होनी है.

नगर प्रतिनिधि, पाकुड़. झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा (जेपीएससी) 19 अप्रैल को होनी है. कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन को लेकर डीसी मनीष कुमार व एसपी निधि द्विवेदी ने दंडाधिकारियों, केंद्राधीक्षकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की. अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. उपायुक्त ने बताया कि जिले में 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां लगभग 5700 परीक्षार्थी शामिल होंगे. परीक्षा दो पालियों में होगी. पहली पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक, जबकि दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जायेगी. सभी केंद्रों पर बेंच-डेस्क, पेयजल, शौचालय व बिजली की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है. वहीं प्रत्येक केंद्र पर सिटिंग प्लान प्रदर्शित करने, वीडियोग्राफी कराने एवं उड़नदस्ता टीम निगरानी करेगी. अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन के पास हेल्प डेस्क स्थापित किए जायेंगे. एसपी ने परीक्षा केंद्रों में मोबाइल, स्मार्ट वॉच समेत सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध रहने की बात कही. सभी केंद्रों पर दंडाधिकारी व पुलिस बलों की तैनाती रहेगी तथा कंट्रोल रूम सक्रिय रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanu kumar dutta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >