करमाटांड़ सुभाष चौक में झामुमो का खुला चुनाव कार्यालय

झामुमो नेता सह जिप सदस्य सुरेंद्र मंडल ने सारठ विस क्षेत्र के करमाटांड़ सुभाष चौक के समीप झामुमो चुनाव कार्यालय का उदघाटन किया.

विद्यासागर. झामुमो नेता सह जिप सदस्य सुरेंद्र मंडल ने सारठ विस क्षेत्र के करमाटांड़ सुभाष चौक के समीप झामुमो चुनाव कार्यालय का उदघाटन किया. कहा चुनावी गतिविधियां बनाने के लिए कार्यालय जरूरी है. कहा कि हेमंत सरकार ने लोगों को कई लाभकारी योजनाएं दी हैं. मंईयां सम्मान योजना में 18 वर्ष से ऊपर सभी माता-बहनों को 1000 रुपये प्रति माह दिया जा रहा है. दिसंबर से 2500 रुपये मिलेगा. अबुआ आवास योजना, बिजली बिल माफ़ी, बिजली 200 यूनिट मुफ्त दिया जा रहा है. इस दौरान दर्जनों लोगों ने झामुमो का दामन थामा. बता दें कि सारठ विस क्षेत्र से झामुमो प्रत्याशी उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह प्रत्याशी हैं. मौके पर बेजन मंडल, रामदेव मंडल, रामरतन मंडल, बालो मंडल, जमरुद्दीन अंसारी, सकुर अंसारी, सुभाष साह, तपन सिंह, अख्तर अंसारी, शोले शेख, मुबारक अंसारी, नीलांबर मंडल, इमरान गुप्ता, टिंकू मंडल, विष्णु मंडल, गणेश मिस्त्री, काशी यादव, आलोक चक्रवर्ती आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >