झारखंड स्थापना दिवस की तैयारी में जुटे झामुमो कार्यकर्ता

47वें झारखंड स्थापना दिवस, 26 जनवरी को 77वें गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी तथा बीएलए-2 को लेकर विस्तार से परिचर्चा की गयी.

फतेहपुर. फतेहपुर के सालबागान मैदान में गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा की बैठक हुई. अध्यक्षता झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार महतो ने की. बैठक में 2 फरवरी को मनाए जाने वाले 47वें झारखंड स्थापना दिवस, 26 जनवरी को 77वें गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी तथा बीएलए-2 को लेकर विस्तार से परिचर्चा की गयी. बैठक में प्रखंड कमेटी के पदाधिकारियों सहित सभी पंचायतों के सक्रिय कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. विधायक प्रतिनिधि परेश प्रसाद यादव की माता नुनीला देवी एवं धोतला गांव के वरिष्ठ झामुमो कार्यकर्ता शिरोमणि यादव के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. अशोक कुमार महतो ने कहा कि 2 फरवरी को झारखंड स्थापना दिवस को लेकर तैयारी समिति का गठन कर कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गयी है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में मिले मार्गदर्शन को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे. विधायक प्रतिनिधि सह प्रमुख अरविंद कुमार मुर्मू ने कहा कि कुछ लोग कहते थे कि गुरुजी के रहते ही पार्टी चलेगी, लेकिन आज भी झामुमो पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है. उन्होंने बताया कि नए कानून एसआईआर को लेकर पार्टी स्तर पर प्रत्येक बूथ में बीएलओ के साथ बीएलए बनाए जाएंगे, जिनका उद्देश्य पार्टी हित से ऊपर उठकर यह सुनिश्चित करना होगा कि कोई भी मतदाता अपने मताधिकार के प्रयोग से वंचित न रहे. मौके पर सचिव उकील सोरेन, उपाध्यक्ष गया प्रसाद मंडल, हिदायत मियां, निजाम अंसारी, अनंत देव यादव, असीम कुमार मंडल, विकास हांसदा, दीपक चौधरी, अशोक सिंह, मिशील हेंब्रम, राजीव यादव, पिंटू यादव, विलास पाल, डोली बास्की, हसीना बीबी, सईम अंसारी सहित अन्य थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Binay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >