करमाटांड़ में झामुमो ने निकाला विजय जुलूस, की आतिशबाजी

सारठ विधानसभा क्षेत्र से झामुमो के उदय शंकर सिंह की जीत व हेमंत सोरेन के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने का जश्न जारी है.

प्रतिनिधि, विद्यासागर

सारठ विधानसभा क्षेत्र से झामुमो के उदय शंकर सिंह की जीत व हेमंत सोरेन के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने का जश्न जारी है. रविवार को करमाटांड़ प्रखंड में झामुमो कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकाला. प्रखंड के पट्टाजोरिया मोड़, दुलदुलई मोड़, ताराबहाल, नवाडीह, अलगचुआं मोड़, कजरा मोड़, रामपुर मोड़़, शीतलपुर मोड़, सतवाटांड़, हीरापुर, करमाटांड़ सुभाष चौक, हाई स्कूल रोड, रेलवे फाटक करमाटांड़, दासपाड़ा, गणपत महताे चौक, करमाटांड़ बस्ती होते हुए देवलबाड़ी मोड़ सहित कई जगहों पर जुलूस में शामिल कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की. विजय जुलूस में सभी स्थानों पर इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह का स्वागत किया. मौके पर कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >