झामुमो ने जनसमस्याओं को लेकर दिया धरना

जामताड़ा. झामुमो जिला कमेटी ने गुरुवार को समाहरणालय के समक्ष राज्य में पेट्रोल एवं रसोई गैस की बढ़ती कीमतों सहित अन्य जनसमस्याओं को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया.

बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी पर केंद्र सरकार लगाये रोक : जिलाध्यक्ष संवाददाता, जामताड़ा. झामुमो जिला कमेटी ने गुरुवार को समाहरणालय के समक्ष राज्य में पेट्रोल एवं रसोई गैस की बढ़ती कीमतों सहित अन्य जनसमस्याओं को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया. इसका नेतृत्व झामुमो जिलाध्यक्ष नरेंद्र मुर्मू ने किया. धरना प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष रविंद्र नाथ दुबे, जिला सचिव परेश यादव, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष सगीर खान, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मेरी मरांडी, नगर अध्यक्ष किशोर रवानी आदि मौजूद रहे. मौके पर जिलाध्यक्ष ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा पूंजीपतियों की पार्टी बनकर रह गयी है, जहां गरीबों और मजदूरों की कोई सुनवाई नहीं होती. उन्होंने कहा कि झारखंड जैसे खनिज संपदा से समृद्ध राज्य का लगातार शोषण किया जा रहा है. केंद्र सरकार के कारण झारखंड की जनता को महंगाई और बेरोजगारी की मार झेलनी पड़ रही है. कहा कि यदि केंद्र सरकार झारखंड के हितों की अनदेखी करती रही और राज्य की खनिज संपदा के दोहन में मनमानी जारी रही, तो झामुमो आंदोलन के लिए बाध्य होगा. धरना के अंत में नेताओं ने केंद्र सरकार से महंगाई पर तत्काल नियंत्रण करने और आम जनता को राहत देने की मांग की. मौके पर झामुमो नेता आनंद टुडू, झामुमो नगर अध्यक्ष किशोर रवानी, झामुमो नेता वकील सिंह, लालू अंसारी, हीरालाल सोरेन, इस्माइल अंसारी, विजय राउत, सलिल रमन, गुल मोहम्मद, रहीम अंसारी सहित, इसहाक अंसारी, परिमल सोरेन आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >