झामुमो का बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन आज

जामताड़ा में रविवार को आयोजित बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर झामुमो तैयारी में जुटी है.

मिहिजाम. जामताड़ा में रविवार को आयोजित बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर झामुमो तैयारी में जुटी है. बूथ सम्मेलन में मिहिजाम के सात पंचायत एवं नगर परिषद के कुल 35 बूथ से कार्यकर्ता शामिल होंगे. प्रत्येक बूथ से पांच कार्यकर्ताओं का चयन किया गया है. झामुमो जिला उपाध्यक्ष प्रो कैलाश प्रसाद साह ने बताया कि मिहिजाम के 7-7 पंचायत एवं नगर क्षेत्र को मिलाकर कुल 35 मतदान केंद्र हैं. सभी मतदान केंद्रों के लिए पांच-पांच कार्यकर्ताओं का चयन किया गया है. सम्मेलन में पार्टी के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंप जायेगी. सम्मेलन में दुमका लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी नलिन सोरेन शामिल होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >