राष्ट्रीय आर्म रैसलिंग प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ियों ने जीता पांच पदक

लुधियाना शहर में आयोजित 47वां राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में आर्म रेसलिंग एसोसिएशन ऑफ झारखंड के चार खिलाड़ियों ने अपने-अपने भार वर्ग में पांच पदक प्राप्त किया.

संवाददाता, जामताड़ा. 29 से 31 अगस्त तक पंजाब के गुरु नानक देव भवन लुधियाना शहर में आयोजित 47वां राष्ट्रीय आर्म ���ेसलिंग प्रतियोगिता में आर्म रेसलिंग एसोसिएशन ऑफ झारखंड के चार खिलाड़ियों ने अपने-अपने भार वर्ग में पांच पदक प्राप्त किया. इसमें सूर्यभान सिंह रजत पदक, कृष सरकार राइट एवं लेफ्ट हैंड के दोनों वर्ग में कांस्य पदक, अनिमा हेंब्रम कांस्य पदक, अरमान तिवारी कांस्य पदक प्राप्त करने में सफल रहे. राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले झारखंड राज्य के खिलाड़ियों, कोच, टीम मैनेजर के जामताड़ा पहुंचने पर उनका जामताड़ा रेलवे स्टेशन पर भव्य अभिनंदन एवं स्वागत किया गया. आर्म रैसलिंग एसोसिएशन ऑफ झारखंड के महासचिव दीपक दुबे ने बताया कि 20 सदस्यीय झारखंड टीम के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपने-अपने भार वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. वहीं चार खिलाड़ी पांच पदक प्राप्त करने में सफल रहे. आर्म रैसलिंग खेल झारखंड राज्य के विभिन्न जिलों में नित्य-प्रतिदिन बहुत ही तेजी से प्रचार-प्रसार एवं विकसित किया जा रहा है. राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले झारखंड राज्य के खिलाड़ियों के साथ-साथ पदक विजेता खिलाड़ियों को आर्म रैसलिंग एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड के अध्यक्ष रवि शंकर, कोषाध्यक्ष अमित राय, सुरजीत झा, राजेश कुमार सिंह, संजीव कुमार झा, डॉ भास्कर चांद, अनिल कुमार, संजीत कुमार घोष, सूरज कुमार पासवान, आशुतोष झा ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >