Jharkhand Election 2024: झारखंड विधानसभा से पहले BJP में भगदड़, अब पूर्व विधायक ने छोड़ी पार्टी

Jharkhand Election 2024: नाला विधानसभा से पूर्व विधायक सत्यानंद झा ने बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने इसका कारण नहीं बताया है.

जामताड़ा : झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को एक और बड़ा झटका लगा है. वरिष्ठ नेता और नाला विधानसभा के पूर्व विधायक सत्यानंद झा बाटुल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपने पत्र में इस्तीफा देने का कोई कारण नहीं बताया है. इससे पहले सरायकेला से पूर्व प्रत्याशी गणेश महली ने भी रविवार को बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है.

सत्यानंद झा का आरोप- झारखंड भाजपा की वर्तमान स्थिति ठीक नहीं

सत्यानंद झा ने एक वीडियो जारी कर कहा कि झारखंड भाजपा की जो वर्तमान नीति है वह ठीक नहीं है. मैंने जनसंघ के समय से 40 वर्षों तक पार्टी को खड़ा करने का काम किया. उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति ने बार बार पार्टी बदलने का काम किया, जिसने पिछले विधानसभा चुनाव बीजेपी को हराने का काम किया, उसे आज टिकट दिया गया. आज बीजेपी प्रदेश की जो राजनीति है वह गंदी राजनीति है. इस पूर्व विधायक ने घोषणा की है कि वे दूसरे दल में जाकर चुनाव लड़ेंगे.

Also Read: Jharkhand Election: नाला विधानसभा में BJP की गुटबाजी चरम पर ? पार्टी में मान-मनौवल दौर जारी

साल 2009 में पहली बार विधायक बने थे सत्यानंद झा बाटुल

बता दें कि सत्यानंद झा बाटुल ने साल 2009 में झामुमो से वर्तमान विधायक रवींद्र नाथ महतो को हराकर पहली बार विधायक बने थे. उसके बाद उन्हें लगातार दो बार मौका दिया गया लेकिन वे चुनाव नहीं जीत पाये. इससे पहले सरायकेला के पूर्व बीजेपी प्रत्याशी गणेश महली और बास्को बेसरा ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया.वहीं, झारखंड की पूर्व मंत्री लुईस मरांडी भी टिकट कटने से नाराज चल रही है.

Also Read: झारखंड में कल जारी होगी दूसरे चरण की अधिसूचना, इन 38 सीटों पर शुरू होगा नामांकन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >