सीता पर इरफान के बयान से भड़के चौहान, बोले- यह भारत की नारी शक्ति का अपमान

Jharkhand Chunav: झारखंड कांग्रेस के विधायक डॉ इरफान अंसारी के सीता सोरेन पर दिए गए बयान से भाजपा की त्योरियां चढ़ गईं हैं. शिवराज सिंह ने उन पर हमला बोला है.

Jharkhand Chunav 2024: दिशोम गुरु शिबू सोरेन की बड़ी बहू और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता स्व दुर्गा सोरेन की पत्नी सीता सोरेन के बारे में दिए गए इरफान अंसारी के बयान पर झारखंड में राजनीति गरमा गई है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के झारखंड विधानसभा चुनाव के प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने इसके लिए इरफान अंसारी को निशाने पर लिया है. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सीता सोरेन के बारे में इरफान अंसारी ने जिन शब्दों का इस्तेमाल किया है, वह झारखंड की बहन बेटियों का अपमान है. भारत की नारी शक्ति का अपमान है.

डॉ इरफान अंसारी पर बरसे शिवराज सिंह चौहान.

इरफान अंसारी को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करें हेमंत सोरेन – चौहान

शिवराज सिंह चौहान ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इरफान अंसारी ने भाजपा नेता सीता सोरेन के लिए जिन अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया है, वह उचित नहीं है. उन्होंने कहा कि सीता सोरेन, स्व दुर्गा सोरेन की धर्मपत्नी हैं. वह दिशोम गुरु शिबू सोरेन की बहू हैं. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी हैं. वह झारखंड की एक सम्मानित नेता हैं. उनके बारे में इस तरह का बयान कतई स्वीकार्य नहीं है. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन को इरफान अंसारी को तुरंत अपने मंत्रिमंडल से बर्खास्त करना चाहिए.

जामताड़ा में डॉ इरफान अंसारी का है सीता सोरेन से मुकाबला

इरफान अंसारी कांग्रेस पार्टी के नेता हैं. वह जामताड़ा से विधायक हैं. कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर उनको जामताड़ा विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है. उनके खिलाफ भाजपा के टिकट पर सीता सोरेन चुनाव लड़ रहीं हैं. लगातार 3 बार जामा से विधानसभा का चुनाव जीतने वाली सीता सोरेन इस बार जामताड़ा से लड़ रहीं हैं. इस सीट पर लगातार 2 बार से इरफान अंसारी जीत रहे हैं. झारखंड में कांग्रेस ने इस बार झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के साथ गठबंधन किया है. जामताड़ा सीट पर कांग्रेस-झामुमो-राजद के गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार डॉ इरफान अंसारी हैं.

Also Read

Jamtara Vidhan Sabha: जामताड़ा विधानसभा सीट पर लगातार 2 बार जीते कांग्रेस के डॉ इरफान अंसारी

झारखंड चुनाव 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बाबूलाल मरांडी, चंपाई सोरेन समेत ये हैं बीजेपी के 40 स्टार प्रचारक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >