जनता दरबार में दिव्यांग को मिली बड़ी राहत, प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति प्रक्रिया पूरी

जामताड़ा नगर पंचायत में आयोजित जनता दरबार में लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया. एक दिव्यांग को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला, जिससे उसके चेहरे पर खुशी छाई. नगर पंचायत अध्यक्ष ने मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देने की बात कही.

जामताड़ा : आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर मंगलवार को जामताड़ा नगर पंचायत कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया. नगर पंचायत अध्यक्ष आशा गुप्ता ने विभिन्न वार्डों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित पदाधिकारी व कर्मियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए.

नाली-सड़क से जुड़ी शिकायतें

जनता दरबार में नाली निर्माण, पीसीसी सड़क, भूमि विवाद, साफ-सफाई, जल निकासी समेत मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी करीब दो दर्जन शिकायतें प्राप्त हुईं. नप अध्यक्ष ने संबंधित मामलों में स्थल निरीक्षण कर नियमानुसार शीघ्र समाधान करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि शिकायतों के निष्पादन में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए.

दिव्यांग को प्रधानमंत्री आवास की सौगात

जनता दरबार में एक दिव्यांग व्यक्ति प्रधानमंत्री आवास की मांग लेकर पहुंचा. उसकी स्थिति और आवास की आवश्यकता को देखते हुए अध्यक्ष ने मामले को गंभीरता से लिया. उन्होंने संबंधित कर्मियों को तत्काल प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया, जिसके बाद दिव्यांग के नाम प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति की प्रक्रिया पूरी की गई. त्वरित कार्रवाई से लाभुक के चेहरे पर खुशी देखने को मिली.

समस्या समाधान सर्वोच्च प्राथमिकता

अध्यक्ष आशा गुप्ता ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान नगर पंचायत की सर्वोच्च प्राथमिकता है. लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए कार्यालय का बार-बार चक्कर न लगाना पड़े, इसके लिए नियमित जनता दरबार आयोजित किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सभी वार्डों में सड़क, नाली, साफ-सफाई और जल निकासी जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी. मौके पर वार्ड पार्षद व नगर पंचायत के कर्मचारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >