जामताड़ा के लखनपुर में सड़क दुर्घटना, ट्रक की टक्कर से बाइक चालक की हुई मौत

Jamtara News: झारखंड के जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र स्थित लखनपुर में 2 अप्रैल गुरुवार देर रात एक सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई. गोविंदपुर–साहिबगंज मुख्य सड़क पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

निकेश कुमार की रिपोर्ट 

Jamtara News: झारखंड के जामताड़ा नारायणपुर के लखनपुर में 2 अप्रैल गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई. गोविंदपुर–साहिबगंज मुख्य सड़क पर हुई इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई. 

कैसे हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाइक सवार एक व्यक्ति नारायणपुर की ओर से दिघारी-चैनपुर की तरफ जा रहा था. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद बाइक चालक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. 

पहचान और पुलिस कार्रवाई

समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान स्पष्ट रूप से नहीं हो पाई थी. हालांकि दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल का निबंधन उपेंद्र बास्की, ग्राम कोरबांधा, थाना ताराटांड़, जिला गिरिडीह के नाम पर बताया जा रहा है. घटना की सूचना मिलते ही नारायणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में ले लिया. घायल को तत्काल जामताड़ा भेजा गया. थाना प्रभारी मुराद हसन ने बताया कि चिकित्सकीय परीक्षण के बाद ही स्थिति की आधिकारिक पुष्टि की जाएगी.

स्थानीय लोगों में आक्रोश

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क पर बढ़ती तेज रफ्तार और भारी वाहनों की लापरवाही पर चिंता जताई है. लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर नियमित जांच और गति नियंत्रण की व्यवस्था करने की मांग की है, जिससे भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.

इसे भी पढ़ें: कुंदा में गरीब किसान का 350 बोझा अरहर जलकर राख, आपसी रंजिश में जला दी साल भर की मेहनत

इसे भी पढ़ें: मांडू विधायक निर्मल महतो का आरोप, रामगढ़ नगर उपाध्यक्ष पर दर्ज कराया रंगदारी मांगने का मामला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Priya Gupta

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >