जामताड़ा के खिलाड़ियों ने रांची में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

जामताड़ा. झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची की ओर से बंगीय सांस्कृतिक परिषद उच्च विद्यालय, सेक्टर-2, धुर्वा में राज्यस्तरीय स्कूली खेल चयन प्रतियोगिता हुई.

जामताड़ा. झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची की ओर से बंगीय सांस्कृतिक परिषद उच्च विद्यालय, सेक्टर-2, धुर्वा में राज्यस्तरीय स्कूली खेल चयन प्रतियोगिता हुई. इसमें जामताड़ा जिले की चार बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें दिया दत्ता, स्वीटी चक्रवर्ती, महक कुमारी और पलक रक्षित प्रतिनिधित्व कर रही हैं. टीम के कोच राहुल सिंह एवं टीम मैनेजर सूरज कुमार पासवान के नेतृत्व में जामताड़ा की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. जामताड़ा जिला मलखंब संघ के डॉ भास्कर चांद ने खिलाड़ियों को बधाई दी है. जामताड़ा की बालिकाएं राज्यस्तर पर अपनी प्रतिभा से जिले का नाम रोशन करेंगी. झारखंड मलखंब संघ के महासचिव डॉ अजय झा ने भी सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को बधाई दी है. जामताड़ा मलखंब संघ के अध्यक्ष दीपक दुबे ने भी सभी खिलाड़ियों उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मंगल कामना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >