जामताड़ा में पहली बार एसी गणेश पंडाल, 251 किलो लड्डू के भोग से सजेगा 23वां महोत्सव

जामताड़ा के गांधी मैदान में 23वां गणेश महोत्सव इस बार बेहद खास होने वाला है. पहली बार शहर में पहाड़ी मंदिर की तर्ज पर एक शानदार वातानुकूलित (AC) पंडाल तैयार किया जा रहा है. भगवान गणेश को 251 किलो मोतीचूर लड्डू का विशेष भोग लगाया जाएगा.

जामताड़ा : शहर के गांधी मैदान में श्री श्री सार्वजनिक गणेश पूजा समिति के 23वें गणेश महोत्सव की तैयारी अंतिम चरण में है. सोमवार से शुरू होने वाले महोत्सव के लिए पहाड़ी मंदिर की तर्ज पर भव्य पंडाल बनाया जा रहा है. इस वर्ष श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पंडाल पूरी तरह वातानुकूलित होगा. समिति के अनुसार जामताड़ा में पहली बार इस तरह का एसी पूजा पंडाल तैयार किया जा रहा है.

पंडाल की जानकारी देते कमेटी के सदस्य गण | Prabhat Khabar Network

251 किलो लड्डू का लगेगा भोग

आधुनिक सजावट और आकर्षक विद्युत व्यवस्था से पंडाल को भव्य स्वरूप दिया जा रहा है. भगवान गणेश को 251 किलो मोतीचूर के लड्डू का विशेष भोग लगाया जाएगा. पूजा और प्रसाद वितरण की भी विशेष व्यवस्था होगी.

10 दिनों तक चलेगा मेला

गांधी मैदान में 10 दिवसीय मेले में भूत बंगला, जलपरी, ब्रेक डांस, तारामाची समेत विभिन्न मनोरंजन साधन, झूले और खान-पान के स्टॉल लगेंगे. 20 सितंबर को रक्तदान शिविर और 22 सितंबर को विशेष हवन होगा.

सुरक्षा और सुविधाओं पर विशेष ध्यान

सुरक्षा, स्वच्छता, रोशनी, पेयजल, यातायात और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था की जा रही है. अध्यक्ष मुक्ताराम दत्ता के नेतृत्व में तैयारियां चल रही हैं. बंटी चौधरी, दीनबंधु सिंह, अरूप मित्र, अनूप सिंह, अशोक मंडल, चंचल भंडारी और नंदलाल गोराई समेत सदस्य आयोजन में जुटे हैं.

महोत्सव में शामिल होने की अपील

समिति ने जिलेवासियों से महोत्सव में शामिल होने की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >